Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

अन्नाद्रमुक सत्ता में आयी तो जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा: पलानीस्वामी

सलेम (तमिलनाडु), 20 अप्रैल (भाषा) अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आती है तो तमिलनाडु में जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा।

अन्नाद्रमुक महासचिव ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) द्वारा घोषित कल्याणकारी उपायों को लागू किया जाएगा।

उन्होंने सलेम जिले के जलंगपुरम में एक चुनावी रैली में विस्तार से बताए बिना कहा, 'जैसा कि केंद्र सरकार ने घोषणा की है, अन्नाद्रमुक सरकार बनने के बाद जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा।'

खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि का दावा करते हुए पलानीस्वामी ने कहा, 'अन्नाद्रमुक की पिछली सरकार के दौरान कच्चे चावल की कीमत 40 रुपये प्रति किलो थी। हालांकि, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार में यह 75 रुपये प्रति किलो हो गई है।'

भाषा शुभम रंजन

रंजन