Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

विदेश से संचालित किए जा रहे गैंगस्टर के गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (भाषा) विदेश से संचालित हो रहे गैंगस्टर के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्ज़े से दो विदेशी पिस्तौल और आठ कारतूस भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पटियाला के गांव उगाना निवासी अरमान सिंह; पटियाला के गांव नालास खुर्द निवासी चिराग; राजपुरा, पटियाला के गांव नालास कलां निवासी रविंदर सिंह उर्फ ​​राहुल और पटियाला के गांव धामोली निवासी अक्षय उर्फ ​​प्रिंस के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कार भी बरामद किया है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन