Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

दिल्ली के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में रविवार देर रात पार्किंग विवाद को लेकर किरायेदार ने 34 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है, जिनके शहर से भाग जाने का संदेह है।

यह घटना आवासीय भवन के बाहर कथित तौर पर वाहन पार्किंग को लेकर हुए झगड़े से शुरू हुई थी।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात 2.22 बजे और 2.26 बजे प्रीत विहार थाने में झगड़े और गोलीबारी की घटना के संबंध में दो बार सूचना दी गई।

विवाद पंकज नैयर (34) और उनके बड़े भाई पारस नैयर (43) तथा दूसरी ओर उनके किरायेदार गौरव शर्मा के बीच था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गोलियां चला दीं। एक गोली पंकज के सीने में लगी।'

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुद को व्यवसायी बताने वाले शर्मा ने शराब के नशे में तीन गोलियां चलाईं और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पंकज को गंभीर हालत में निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके भाई पारस घटना के दौरान मारपीट की वजह से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद, पुलिस ने स्थानीय सूचनाओं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोमवार को मॉडल टाउन से शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने कहा, 'आरोपी की पहचान तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के माध्यम से की गई। उसे घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मॉडल टाउन से पकड़ लिया गया।'

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 3(5) (साझा इरादा) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी के मुताबिक, शर्मा से पूछताछ की जा रही है और उसके साथियों की पहचान करने तथा उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता आरोपी के बेटे और भतीजे की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं, जो कथित तौर पर घटना के दौरान मौजूद थे।

अपराध टीम और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से कारतूस के खाली खोखे बरामद किए तथा अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

डीसीपी कुमार ने बताया कि नैयर परिवार चांदनी चौक में कपड़े के कारोबार से जुड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, शर्मा उसी इमारत की एक मंजिल पर किरायेदार के रूप में रहता है। वह शकरपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा है और कथित तौर पर आयात-निर्यात का कारोबार करता है।

एक पुलिस सूत्र ने बताया, 'प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पार्किंग व्यवस्था को लेकर तनाव चल रहा था। आरोपी शर्मा के पास एक एसयूवी सहित दो अलग-अलग लग्जरी कारें हैं। वह अपने दोनों वाहनों को नैयर परिवार के घर के सामने खड़ा करता था, जिस पर कई बार आपत्ति जताई गई थी।'

रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि पंकज ने शर्मा से विनम्रतापूर्वक अपना वाहन पास की ही दूसरी इमारत में खड़ी करने का अनुरोध किया था, जो नैयर परिवार की ही है और इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।

मृत व्यक्ति के रिश्ते भाई अनूप ने कहा, 'परिवार में दो भाई हैं। गौरव शर्मा उनका किरायेदार था और नीचे वाली मंजिल पर रहता था। वह वहां आया और पार्किंग को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।'

अनूप ने आरोप लगाया, 'कुछ समय बाद वह अपने साथियों के साथ लौटा और गाली-गलौज करने लगा। जब पंकज अपने भाई के साथ नीचे आया, तो शर्मा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।'

परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि पारस पर सबसे पहले हमला किया गया। एक रिश्तेदार ने कहा, 'मुक्का मारे जाने के कारण उनके माथे पर निशान हैं। फिर शर्मा ने तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली पंकज के सीने में लगी।'

रिश्तेदारों के मुताबिक, पकंज की पत्नी सात महीने की गर्भवती है। अनूप ने बताया कि पंकज की पत्नी अब भी सदमे में हैं और उनके छोटे बेटे को अब तक अपने पिता की मृत्यु की सूचना नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि पारस प्रीत विहार में अपने माता-पिता, 72 वर्षीय जीवन नैयर और शकुंतला नैयर तथा बहनों सोनिया और मोनिका के साथ रहते हैं, जबकि पंकज अपनी पत्नी दिव्या और छह साल के बेटे के साथ नोएडा में रहते थे।

अनूप के मुताबिक, माता-पिता के एक कार्यक्रम में शहर से बाहर जाने की वजह से पारस ने पकंज को प्रीत विहार के घर पर बुलाया था।

इस बीच, पुलिस ने कहा कि वे मामले की सभी कोणों से जांच कर रहे हैं, जिसमें पक्षों के बीच पिछले विवाद भी शामिल

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप