Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

नोएडा में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) नोएडा में एक पुलिसकर्मी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रबूपुरा थाने में उपनिरीक्षक अनुपम कनौजिया आज करीब 11 बजे ड्यूटी पर थे, तभी वह अचानक मूर्छित होकर गिर गए।

प्रवक्ता के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार अनुपम कानपुर जनपद के कल्याणपुर के रहने वाले थे।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार