Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

कोटा सबसे गर्म, 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जयपुर, 20 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में सोमवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

बाड़मेर में दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अलवर और चित्तौड़गढ़ में यह 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। फलौदी में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, जैसलमेर में 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

चूरू और श्रीगंगानगर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है क्योंकि राज्य में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार