Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

जन्मदिन पर मिला सुनने की शक्ति का तोहफा, चार वर्षीय बच्ची का नि:शुल्क ‘कॉक्लियर इम्प्लांट’

जयपुर, 20 अप्रैल (भाषा) जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के कान-नाक-गला (ईएनटी) विभाग में सोमवार को बारां की चार वर्षीय तनिष्का को सुनने की शक्ति का अनमोल उपहार मिला।

यह विशेष संयोग रहा कि 20 अप्रैल को ही तनिष्का का जन्मदिन भी था, जिससे यह पल परिवार के लिए और भी खास बन गया।

सवाई मानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभाग के प्रमुख डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि तनिष्का का अस्पताल में ‘कॉक्लियर इम्प्लांट’ ऑपरेशन किया गया।

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन राजस्थान की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क किया गया।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव संभव हो रहा है।

डॉ. सिंघल के नेतृत्व में डॉ. आभा कपूर, डॉ. भवानी और डॉ. अन्वेषा की टीम ने सफलतापूर्वक यह ऑपरेशन किया। निश्चेतन विभाग की प्रोफेसर डॉ. सोनाली बेनीवाल तथा नर्सिंग ऑफिसर मंजु और रितु ने सहयोग दिया। ऑपरेशन के बाद बच्ची स्वस्थ है।

उन्होंने बताया कि इस सफल सर्जरी के बाद तनिष्का अब सुनने की नई दुनिया में कदम रख सकेगी, जो उसके भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार