Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

एनसीएलएटी ने इंटेल पर लगाए गए 27.38 करोड़ रुपये के जुर्माने पर रोक लगाई

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन पर लगाए गए 27.38 करोड़ रुपये के जुर्माने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

अपीलीय न्यायाधिकरण की दो-सदस्यीय पीठ ने इंटेल को यह राहत देते हुए कहा कि कंपनी पहले ही जुर्माने की 25 प्रतिशत राशि जमा कर चुकी है, इसलिए शेष वसूली पर फिलहाल रोक रहेगी।

इसके साथ ही, सीसीआई को आदेश के क्रियान्वयन के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठाने को कहा गया है।

इंटेल ने सीसीआई के फरवरी के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के जरिये प्रतिस्पर्धा-रोधी आचरण का आरोप लगाते हुए जुर्माना लगाया गया था।

सुनवाई के दौरान इंटेल ने कहा कि उसने एक अप्रैल, 2024 से अपनी भारत-विशिष्ट वारंटी नीति वापस ले ली है और इसे अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक भी कर दिया है।

न्यायाधिकरण ने मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल, 2026 के लिए तय की है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय