Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

राजस्थान: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने दी चेतावनी

जयपुर, 20 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में आईपीएल के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को निशाना बनाते हुए टिकट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने विशेष परामर्श जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक (साइबर अपराध) शान्तनु कुमार सिंह ने परामर्श में बताया कि अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी जालसाजी और ‘क्लोन वेबसाइट’ के जरिए असली साइट की हूबहू नकल तैयार करते हैं, जहां कार्ड की जानकारी डालते ही खाते से पैसे कट जाते हैं।

परामर्श के मुताबिक, गूगल पर खोजने के दौरान ऊपर दिखने वाले फर्जी विज्ञापनों के जरिए भी लोगों को भ्रमित किया जाता है।

परामर्श में बताया गया, ‘इंस्टाग्राम’, ‘फेसबुक’ और ‘टेलीग्राम’ पर वीआईपी पास या ‘कन्फर्म टिकट’ के नाम पर लुभावने ऑफर देकर ठगी की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भुगतान के बाद ‘व्हाट्सएप’ पर नकली क्यूआर कोड या ई-टिकट भेज दिए जाते हैं, जो स्टेडियम में मान्य नहीं होते।

उन्होंने बताया कि अपराधी सिर्फ दो टिकट बचे हैं या आखिरी ऑफर जैसे झांसे देकर लोगों पर तुरंत भुगतान का दबाव भी बनाते हैं।

पुलिस ने सलाह दी है कि टिकट हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या बुक माय शो जैसे अधिकृत पार्टनर से ही खरीदें।

परामर्श में बताया गया कि किसी भी वेबसाइट पर भुगतान से पहले उसकी स्पेलिंग और सुरक्षा चिह्न की जांच जरूर करें।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र