Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

श्रीलंका से 19 भारतीय मछुआरों को स्वदेश वापस भेजा गया

कोलंबो, 20 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका ने सोमवार को 19 भारतीय मछुआरों को स्वदेश वापस भेज दिया। कुछ दिन पहले श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में 16 भारतीयों को गिरफ्तार किया था।

भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादित विषय है।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, '19 भारतीय मछुआरों को आज श्रीलंका से वापस भेजा जा रहा है और वे शाम तक अपने देश लौट जाएंगे।'

श्रीलंका की नौसेना के अनुसार, इस साल अब तक 128 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नौसेना ने 13 अप्रैल को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में अवैध रुप से शिकार करने के आरोप में मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को जब्त कर लिया और चार भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया।

इससे दो दिन पहले उसने जाफना के कराइनगर में कोविलम के पास इसी वजह से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों के हवाले कर दिया गया था।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप