Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

चुनाव से पहले 800 तृणमूल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की आशंका को लेकर जनहित याचिका दायर

कोलकाता, 20 अप्रैल (भाषा) कलकत्ता उच्च न्यायालय में सोमवार को एक जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें निर्वाचन आयोग (ईसी) के निर्देशों पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के लगभग 800 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताते हुए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष इस मामले का जिक्र करते हुए याचिकाकर्ता के वकील और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने तत्काल सुनवाई की मांग की।

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि ऐसी आशंका है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद चिह्नित किए जाने पर तृणमूल कांग्रेस के लगभग 800 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान है। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बार-बार हो रही झड़पों के कारण राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है।

एक वकील ने बताया कि इस मामले की सुनवाई कुछ ही दिनों में होने की संभावना है।

भाषा

शुभम नरेश अविनाश

अविनाश