Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

पूर्णिया में पांच वर्षीय एक बच्ची की हत्या

पटना, 20 अप्रैल (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले में पांच वर्षीय एक बच्ची का गला कटा हुआ शव मिला है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के अमौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुई।

बायसी अनुमंडल पुलिस अधिकारी जितेंद्र पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “बच्ची शाम को अपने घर से बाहर गई थी, लेकिन समय पर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में निकले और रात करीब साढ़े आठ बजे उसका शव गला कटा हुआ बरामद किया।”

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए अपराध विज्ञान दल को बुलाया गया।

पांडेय ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है।”

भाषा कैलाश राजकुमार

राजकुमार