Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

इंग्लिस चार मई को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच से पहले सुपर जाइंट्स में शामिल हो सकते हैं

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) मुश्किलों से जूझ रही लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए सत्र के बीच में एक बड़ी राहत की खबर है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज जोश इंग्लिस चार मई को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले टीम में शामिल हो सकते हैं।

अपनी शादी की वजह से 31 साल के इंग्लिस ने सत्र के पहले हाफ में नहीं खेलने का फैसला किया था। 18 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने के बाद इंग्लिस के कुछ समय के ब्रेक के बाद भारत आने की उम्मीद है।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की खबर के अनुसार आठ करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदे गए इंग्लिस सुपर जाइंट्स के आखिरी छह मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इसकी शुरुआत चार मई को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच से होगी।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम अपने पिछले तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

इंग्लिस ने पिछले सत्र में पंजाब किंग्स के लिए 162.57 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे लेकिन 2026 की नीलामी से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था।

लखनऊ का अगला मैच 22 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द