Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

पिथौरागढ़ में साही को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़, 20 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में पिथौरागढ़ वन प्रभाग के बिरथी क्षेत्र में एक साही को मारने का वीडियो प्रसारित होने के बाद उसके संबंध में सोमवार को दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

पिथौरागढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आशुतोष सिंह ने बताया कि बिरथी के वीरू और गोविंद के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए ‘पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट’ (पेटा) से जुड़े लोगों ने वन विभाग ध्यान दुर्लभ और तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर प्रजाति साही को मारे जाने की घटना की ओर खींचा जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी ।

प्राप्त खबर के अनुसार आरोपियों ने जानवर का वाहन से पीछा किया और उसे थकाकर मार दिया ।

डीएफओ ने कहा, ‘‘हमने इसे वन्यजीवों के प्रति क्रूरता माना है । मामले की जांच जारी है।’’

भाषा सं दीप्ति राजकुमार

राजकुमार