Breaking News

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू     |   लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग     |   DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया     |   तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी     |   नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा     |  

ई-कॉमर्स कंपनी में लूट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम से नकदी लूटने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान ऋतिक गुलाटी के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में 13 अप्रैल को पीसीआर को सूचना दी गई थी। शिकायतकर्ता मोहम्मद हसीब ने पुलिस को बताया कि दोपहर 12 बजकर लगभग 50 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गोदाम में घुस आया, उसे गाली दी और चाकू से धमकाया तथा नकद रखने की दराज़ की चाबियां छीन लीं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'आरोपी इसके बाद परिसर से 17,000 रुपये से अधिक की रकम लेकर फरार हो गया।'

उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान, गुलाटी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी सूचना पर, पुलिस ने लूटी गई राशि में से 10,000 रुपये बरामद कर लिए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव