Breaking News

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू     |   लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग     |   DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया     |   तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी     |   नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा     |  

गुरुग्राम में सीवर की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की मौत, एक की हालत गंभीर

गुरुग्राम, 15 अप्रैल (भाषा) हरियाणा में सीवर की सफाई करते समय कथित तौर पर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे फिरोजपुर झिरका नगरपालिका के कर्मचारी एनएच-248ए पर आंबेडकर चौक के पास एक सीवर की सफाई कर रहे थे, तभी यह घटना हुयी।

पुलिस के अनुसार, सीवर की सफाई के लिए गए एक मजदूर के काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर दूसरा मजदूर उसकी तलाश में उतरा, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद चिंतित मजदूरों ने तीसरे मजदूर को नीचे भेजा, जिसने चिल्लाना शुरू कर दिया और वहां मौजूद अन्य लोगों को सतर्क कर दिया।

यहां एक जेसीबी मशीन की मदद से चलाए गए बचाव अभियान में तीनों श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया; हालांकि, उनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि तीसरे मजदूर को मंडी खेड़ा के अल आफिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

श्रमिकों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ठेकेदार फरार है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह दुर्घटना जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई। मामले की जा रही है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन