Breaking News

परिसीमन, महिला आरक्षण बिल पर कानून मंत्री ने पुरानी बातों को दोहराया: गौरव गोगोई     |   ‘कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक के साथ’, लोकसभा में सांसद गौरव गोगोई ने कहा     |   लोकसभा: ‘परिसीमन बिल के साथ महिला आरक्षण विधेयक को ना जोड़ें’, बोले गौरव गोगोई     |   नोएडा हिंसक प्रदर्शन: तीन महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने में थीं शामिल     |   IRCTC घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ अब 6 मई को आएगा फैसला     |  

मजबूत हाजिर मांग से जस्ता की वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में मजबूत हाजिर मांग से जस्ता की कीमत बुधवार को 75 पैसे की तेजी के साथ 333.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई महीने में आपूर्ति वाले जस्ता के अनुबंध का भाव 75 पैसे या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 333.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 552 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने से कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया जिससे जस्ता की वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा निहारिका

निहारिका