Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

पेट्रोल-डीजल किल्लत से बहराइच के कई पेट्रोल पंप बंद, लोगों की दिक्कतें बढ़ीं

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से जिले के कई पेट्रोल पंप बंद हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म हो गया, और जहां ईंधन उपलब्ध था, वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह कमी खेती के मुख्य मौसम के दौरान डीजल की मांग में अचानक हुई बढ़ोतरी और आपूर्ति में आई रुकावट की वजह से हुई। उनके मुताबिक पिछले एक हफ्ते में सार्वजनिक छुट्टियों की वजह से दो दिन ईंधन के टैंकर नहीं पहुंच पाए। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराए नहीं। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भले ही बाधा आई हो, लेकिन पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।