Breaking News

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश     |   दिल्ली: बीजेपी CEC बैठक के लिए नेताओं का जुटान शुरू, कई दिग्गज पार्टी दफ्तर पहुंचे     |   लोकसभा की कार्यवाही 23 मार्च तक के लिए स्थगित     |   असम में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, आज शाम मीटिंग में लग सकती है अंतिम मुहर     |   PM मोदी ने कुवैत के प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद से की बात     |  

ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्ति करवाने वाला रामेश्वरम मंदिर, जानें रोचक तथ्य

भारत एक ऐसा देश है जहां हजारों साल पुराने कई मंदिर देखे जा सकते हैं और इन सभी का इतिहास में अपना महत्व है। ऐसे ही दक्षिण भारत में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में रामेश्वरम मंदिर स्थित है। रामेश्वरम मंदिर एक हिंदू मंदिर है और इसे चार धामों में से एक माना गया है। इस मंदिर को रामनाथ स्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने लंका विजय करने की इच्छा से लंका जाने से पहले शिव जी की पूजा करना चाहते थे। तब उन्होंने इस जगह पर महादेव के शिवलिंग की स्थापना कर इसकी पूजा अर्चना की थी। भगवान राम के नाम से ही इस जगह का नाम रामेश्वरम द्वीप और मंदिर का नाम रामेश्वरम पड़ा। 

पुराणों के अनुसार, रावण एक ब्राह्मण था और ब्राह्मण को मारने के दोष को खत्म करने के लिए भगवान राम भगवान शिव की पूजा करना चाहते थे, लेकिन तब इस द्वीप पर कोई मंदिर नहीं था, इसलिए हनुमान जी को कैलाश पर्वत से भगवान शिव की शिवलिंग लाने को कहा गया। जब हनुमान जी समय पर शिवलिंग लेकर नहीं पहुंच पाए, तब माता सीता ने समुद्र की रेत को मुट्ठी में उठाकर शिवलिंग का निर्माण किया और इसी शिवलिंग की भगवान राम ने पूजा की। हनुमान जी के द्वारा लाए गए शिवलिंग को भी यहीं पर स्थापित कर दिया गया।