Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 जुलाई से अच्छी बारिश की उम्मीद

मानसून आने के इतने दिन बाद भी छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सरगुजा, सूरजपुर, बेमेतरा सहित 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसके साथ ही बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, कबीरधाम सहित 12 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। 

एक जून से लेकर 16 जुलाई तक की स्थिति में प्रदेश में 279.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक की स्थिति में 382.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार सामान्य से 27 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस वर्ष जून महीने में भी बारिश सामान्य से कम हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई से प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मंगलवार सुबह से रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बारिश थमने व धूप निकलने से थोड़ी उमस भी रही।