Breaking News

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज: भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया     |   हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पेपर लीक न हो, अगली बार से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान     |   आजादी से अब तक दिल्ली में जितनी झुग्गी-बस्तियां हैं उन सबको मिलेगा पक्का मकान: CM रेखा गुप्ता     |   लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |  

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

सावन के पहले दिन राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश हुई। दिनभर काले बादल छाए रहे और रूक-रूक कर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है।  प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई नाले और नदी उफान पर है।  वहीं रायपुर के कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया। सड़कों पर भी जलजमाव की स्थिति रही। 

23 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के कारण सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी वर्षा संभावित है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मुंगेली का 35.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।