Breaking News

ED पर अटैक केस में शेख शाहजहां और आलमगीर की बेल याचिका खारिज     |   असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट     |   '2 मार्च से अबतक इजरायली हमलों में 1001 की मौत', लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा     |   NIA ने गुरुग्राम क्लब्स बमबारी केस में 9वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की     |   ‘ममता बनर्जी आज लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहीं, हम उनके साथ’, बोले अरविंद केजरीवाल     |  

Himachal: ताजा बर्फबारी से मनाली 'विंटर वंडरलैंड' में तब्दील, पर्यटन को मिला बढ़ावा

Himachal: लगातार हो रही बर्फबारी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली को विंटर वंडरलैंड में तब्दील कर दिया है। हर तरफ कुदरती खूबसूरती बिखरी हुई है। बर्फ से ढकी चोटियां और धुंध भरा आसमान मनमोहक छटा बिखेर रहे हैं। सीजन के आखिर में हुई बर्फबारी से पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिला है, जिससे इस इलाके में बेहतर और लंबे पर्यटन सीजन की उम्मीदें फिर से जग उठी हैं।

पर्यटन उद्योग और इलाके के लोगों को उम्मीद है कि ताजा बर्फबारी से सर्दी के सीजन से जुड़ी गतिविधियां लंबे समय तक चलेंगी और आने वाले हफ़्तों में बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली का रुख करेंगे। हांलांकि, भारी बर्फबारी अपने आकर्षण के साथ-साथ चुनौतियाँ भी लेकर आई है।

फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता की वजह से अटल टनल और आस-पास के इलाकों में कई वाहन फंस गए, जिससे सामान्य आवाजाही बाधित हो गई। बचाव दल दिन-रात काम कर रहे हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं। साथ ही वे वाहनों को सुरक्षित क्षेत्रों की ओर भेज रहे हैं।

मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान से राहत पाने की चाह रखने वाले पर्यटकों के बड़ी संख्या में बर्फबारी देखने के लिए पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में ज्यादा बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन से जुड़े लोग आगंतुकों से सावधानी बरतने, आधिकारिक सलाह का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील कर रहे हैं।