Breaking News

सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ     |   भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |  

राजस्थान: टोंक में भारी बारिश, सड़कें पानी में डूबीं

राजस्थान के टोंक में शनिवार को भी बारिश जारी रही। इससे इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। बिजली बोर्ड के पावर हाउस समेत कई इमारतें, सड़कें पानी में डूब गई हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि टोंक के मालपुरा में 24 घंटे में 176 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के कई हिस्सों में 24 घंटे से भारी बारिश हुई है।

पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की उम्मीद है। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभागों में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं। रविवार और आठ जून को इसमें कमी आ सकती है।

रविवार और आठ जून को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। नौ-10 जुलाई को तेज बारिश के आसार हैं।