Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ में आफत बनी बारिश, कोंडागांव में बच्चे की मौत

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है. प्रदेश के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव नहीं आया है. शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई. रविवार सुबह से राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे. जिले के कुछ इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से अधिकमत तापमान में गिरावट आई है. लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है.

कोण्डागांव में भारी बारिश के कारण एक झोपड़ी गिर गई. हादसे में डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई है, वहीं 2 घायल हैं. घटना फरसगांव क्षेत्र के उरन्दाबेड़ा के झाकरी गांव में हुई है.