Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रायपुर में झमाझम बारिश हुई। वहीं बिलासपुर, कोरबा और गरियाबंद में तेज बारिश हुई, वहीं बस्तर समेत कई जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में सोमवार तक 249.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जो औसत से 27 फीसदी कम है। प्रदेश में 1 जून से अब तक 355.8 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार 16 से 19 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर और बलोदाबाजार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।