Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ में हैवी रेन का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी मंगलवार से फिर से बढ़ने वाली है और अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी से अतिभारी वर्षा भी हो सकती है. विभाग के अनुसार, भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा. सोमवार को तीन स्थानों पर भारी वर्षा हुई.

कांकेर जिले भानुप्रतापपुर स्टेशन और के राजनांदगांव में सर्वाधिक आठ सेमी वर्षा हुई. बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई है.

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे. प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई. रायपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा. वहीं दुर्ग का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा.