Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

Chhattisgarh: बलरामपुर में अचानक बाढ़ आने से चार लोगों की मौत, तीन लापता

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक छोटे बांध का एक हिस्सा टूट जाने से अचानक आयी बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के बाद धनेशपुर गांव में स्थित लुटी बांध में मंगलवार देर रात दरार आ गयी। अधिकारियों ने बताया कि 1980 के दशक के शुरूआत में निर्मित इस जलाशय का पानी दरार के माध्यम से आसपास के घरों और खेतों में घुस गया, जिसके परिणामस्वरूप अचानक बाढ़ आ गई।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘एक महिला और उसकी सास समेत चार लोगों की उस समय मौत हो गई जब वे अपने घरों में सो रहे थे। तीन लोग अब भी लापता हैं और तलाश अभियान जारी है।’’ उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।