Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात, नदी-नाले उफान पर

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. बलौदा बाजार में बारिश का पानी लोगों के घरों तक घुस गया है, जिससे आमजन काफी परेशान है. दरअसल, बलौदा बाजार के भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र में सही निकासी नहीं होने के चलते बारिश की पानी लोगों के घरों में भर गया. इधर, पलारी विकासखंड में सरकारी कार्यालयों और अस्पताल में पानी भरने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जिले के सिमगा के ग्राम दरचुरा में देवरीडीह दरचूरा बांध के टूटने से बाढ़ की स्थिति बन गई है. 

गणेशपुर गांव में बांध का पानी घरों में भर गया. हालात बिगड़ने की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही सुरक्षा और बचाव के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाना पड़ा. जिले के एडीएम दीप्ति गौते, एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार नीलमणि दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, थानाप्रभारी की टीम मौके पर मौजूद हैं.