Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

अलीगढ़ में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर

देश के बड़े हिस्से, खासकर उत्तर और मध्य भारत में लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों के काम-धंधे पर बुरा असर पड़ रहा है। ज्यादा मांग की वजह से हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

अलीगढ़ के एक सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए हैं, ताकि वे खराब न हों और बिजली कटौती को कम किया जा सके।

सब-स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के टेंपरेचर पर लगातार नजर रखी जाती है और जब ये 50 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है तो कूलर बंद कर दिए जाते हैं।