Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

लखनऊ में एनजीओ 'वंचित से चर्चित' के बच्चों ने दिखाया हुनर, बेकार कपड़ों से तैयार की दुल्हन की ड्रेस

Uttar Pradesh: लखनऊ में एनजीओ 'वंचित से चर्चित' से जुड़े झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के एक ग्रुप ने हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइनों से प्रेरित होकर, कपड़े के स्क्रैप से दुल्हन की ड्रेस बनाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बेहतरीन ड्रेस तैयार कर बच्चों ने अपनी क्रिएटिविटी और स्किल का उदाहरण तो दिया ही है, इसके साथ ही एनजीओ की सफल कोशिशों का भी परिचय दिया है।

2013 में स्थापित एनजीओ 'वंचित से चर्चित' बच्चों को उनके जुनून का पता लगाने में मदद करता है। बच्चों को सिलाई, कढ़ाई, नृत्य, कला और फोटोग्राफी भी सिखाई जाती है। एनजीओ के संस्थापक हर्षित सिंह के मुताबिक इस ट्रेनिंग से बच्चों में क्रिएटिविटी के साथ साथ कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। 

बच्चों की कामयाबी से उनके माता-पिता भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। लखनऊ सेंटर में वंचित परिवारों के 400 से ज्यादा बच्चे हैं, जो न केवल अपने जीवन को बल्कि अपने घरवालों के जीवन को भी बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छा करने की चाह में आगे बढ़ रहे हैं।