Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: अफ्रीका से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, भारतीय संस्कृति के अनुसार हुआ विवाह संपन्न

बुलन्दशहर: स्याना में अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया की दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बनी है। विदेशी मेहमानों के साथ भारत पहुंचे अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया के दुल्हन ने सात फेरे लिए। भारतीय संस्कृति और वेद मित्रों के उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर और यज्ञ में आहुति के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा।

कैलिफोर्निया से भारत आकर बेटी का किया विवाह
मूल रूप से स्याना के गांव बीटा के रहने वाले मूलचंद त्यागी कैलिफोर्निया में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह 1987 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उनकी बेटी सृष्टि का विवाह तय हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी की सारी रस्में अपने पैतृक गांव पहुंचकर भारतीय परंपरा के अनुसार संपन्न कराई। अफ्रीका से बारात लेकर आए दूल्हे ने कैलिफोर्निया की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। 

विदेशी मेहमानों ने चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद
विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा है। 12 से अधिक देशों से आए विदेशी मेहमान भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराई गई शादी में शरीक हुए। सभी विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसक की। विदेशी मेहमानों के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई। देर रात तक चले रीति रिवाज के बाद विवाह संपन्न हुआ।