Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

गंगानगर में जगह-जगह 'सॉरी बाबू' के लगे पोस्टर, सिरफिरे आशिक की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ के गंगानगर इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने पूरे क्षेत्र में 'सॉरी बाबू' लिखे पोस्टर चिपका दिए हैं। ये पोस्टर मार्केट, घरों की दीवारों और सड़क डिवाइडर पर देखे गए हैं, जो अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

आपकों बता दें मामला तब प्रकाश में आया जब मंगलवार को गंगानगर की एक युवती ने इन पोस्टरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में भी दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंची।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि यह कृत्य किसी सरफिरे व्यक्ति का प्रतीत होता है। पुलिस अब इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। वे जल्द ही इस व्यक्ति को पकड़ लेंगे। फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर इस तरह के पोस्टर लगाने के पीछे क्या मकसद है और 'सॉरी बाबू' का संदेश किसके लिए है।