Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, गाड़ी कोई और, चालान किसी और गाड़ी का काट दिया

बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस का एक अनोखा कारनामा सामने आया है जिसमें उन्होंने एक कार का चालान किया है। जिस कार का चालान किया गया है उसका नंबर UP 15 DN 4842 है जबकि जिसको चालान भेजा गया है उसकी गाड़ी का नंबर UP 15 DN 4852 है।

आपको बता दे जिस गाड़ी का चालान किया गया है उसके मालिक का कहना है कि वह स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं और वह कभी बुलंदशहर गए ही नहीं लेकिन उनकी गाड़ी का बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया उनका कहना है कि जिस गाड़ी का चालान किया गया है वह गाड़ी उनकी नहीं है और उसका नंबर भी अलग है जो की फोटो चालान में दिख रहा है लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने लापरवाही करते हुए चालान उनकी गाड़ी के नंबर का कर दिया है उन्होंने वीडियो जारी कर गुहार लगाई के इसको सही किया जाए।

विद्या से बात करते हुए मेरठ के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि कि वह स्वास्थ्य विभाग मेरठ में तैनात हैं । उनकी गाड़ी वेगन आर जिसका नंबर UP 15 DN 4852 है और उन्होंने एक ऐप के माध्यम से चेक किया तो उन की गाड़ी पर चालान दिखाया गया है बुलंदशहर पुलिस द्वारा। जबकि उन्होंने कहा कि मैं आज तक अपनी गाड़ी से बुलंदशहर या जहां चालान दिखाया गया है वहां पर कभी नहीं गया हूं। जिस गाड़ी पर चालान दिखाया गया है वह गाड़ी भी मेरी नहीं है। मेरी गाड़ी से अलग गाड़ी है और उसका नंबर भी अलग है उस गाड़ी का नंबर है UP 15 DN 4842 जबकि मेरी गाड़ी का नंबर UP 15 DN 4852 है यह यातायात पुलिस की घोर लापरवाही है उन्होंने जो चालान दिखा है उस में फोटो में साफ दिख रहा है कि अलग-अलग नंबर है फिर भी हमारी गाड़ी का नंबर उसमें शो कर दिया गया है। यह पुलिस की घोर लापरवाही है कृपया मुझे इस निजाद दिलाई जाए।