Breaking News

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी, अभिषेक और कल्याण इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को यूथ TMC का अध्यक्ष नियुक्त किया     |   WB: ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ HC जाएगी TMC     |   CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: MCD ने फ्लोरिश इन गेस्ट हाउस को सील किया     |  

मेरठ में शादी से एक दिन पहले दुल्हन परिवार समेत गायब, घर पर पड़ा ताला, सदमे में दूल्हा

खरखौदा थाना क्षेत्र के धनोटा गांव के रहने वाले युवक का रिश्ता मेरठ कंकरखेड़ा के कविनगर निवासी युवती से हुआ था। दोनों की 30 अप्रैल को शादी थी। बारात जानी थी। लेकिन बारात से एक दिन पहले यानि 29 अप्रैल को दुल्हन परिवार संग फरार हो गई। उसके घर पर ताला पड़ गया। बारात जाने से पहले ही दुल्हन उसके घरवालों के गायब होने से दूल्हा पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गया। उनके साथ ये क्या धोखा हो गया। 

उन्होंने पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने 2 बिचौलियों को पकड़कर पुलिस को दिया है। जिनसे पूछताछ हो रही है।

जब 30 अप्रैल को जब दूल्हे की बारात जानी थी। तभी उसे पता चला कि कंकरखेड़ा में दुल्हन के घर ताला पड़ा है। पूरा परिवार भी गायब है। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने कंकरखेड़ा जाकर पूरे मामले को चैक किया। पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। वहीं दुल्हन का मोबाइल फोन भी बंद मिला। मकान पर ताला पड़ा था। इसके बाद हड़कंप मच गया।

जिसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से 2 बिचौलियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इन्हीं दोनों बिचौलियों ने ये रिश्ता कराया था। दूल्हा पक्ष का कहना है कि उन्होंने इस शादी की तैयारियों के लिए दुल्हन पक्ष को लाखों रुपए भी दिए थे। जिसे लेकर पूरा परिवार फरार है। कहा कि शादी के लिए जो रिश्तेदार और बारात बुलाई थी वो बारात को हमें अपने ही गांव में रोकना पड़ा। 

इस पूरे मामले में खरखोदा इंस्पेक्टर धीरज सिंह का कहना है कि पूछताछ मे बिचौलियों से ये भी पता चला कि जिसे दुल्हन का पिता बताया जा रहा था उसका दुल्हन से कोई रिश्ता ही नहीं है। वो कोई बाहरी आदमी है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।