Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

कर्नाटक: महिला ने जमापूंजी से सरकारी स्कूल के लिए खरीदा वाटर फिल्टर, इस योजना में मिल थे पैसे

कर्नाटक के मांड्या में एक घरेलू महिला ने सरकार से मिले पैसे एक सरकारी स्कूल में लगा दिए। उन्हें गृह लक्ष्मी योजना के तहत पैसे मिले थे। उस पैसे से उन्होंने वाटर फिल्टर खरीदा और छात्रों को साफ पानी मुहैया कराने के लिए दान कर दिया।उनके पति ने भी बचत के पैसों से योगदान दिया। कुल मिला कर उन्होंने 50 हजार रुपये की लागत से वाटर फिल्टर खरीदा।

साफ पानी का साधन मिलने पर स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिवार का आभार जताया। गृह लक्ष्मी कर्नाटक सरकार की तरफ से ऐलान की गई पांच कल्याणकारी योजनाओं में एक है। इस योजना में महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए उनके खातों में हर महीने 2000 रुपये डाले जाते हैं।

दान दाता विजयलक्ष्मी ने बताया कि, "मेरे पति ने मुझे यहां के एक स्कूल के बारे में बताया, जहां पीने के पानी की मुश्किल थी। उन्होंने बताया कि वहां वाटर फिल्टर की जरूरत है। मैंने बताया कि मेरे पास गृह लक्ष्मी योजना से मिले कुछ पैसे हैं। उससे स्कूली बच्चों की मदद करते हैं। हमने कुछ और पैसे लगा कर वॉटर फिल्ट खरीदा और स्कूल को दान कर दिया। मैं भी शिक्षिका थी। मुझे बच्चों के लिए ऐसा करते हुए काफी सुकून मिला।"