Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

अल्मोड़ा के 15 गांवों ने किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में इस बार अल्मोड़ा जिले से 15 गांवों से चुनाव बहिष्कार के स्वर सुनाई दे रहे हैं। महापर्व में चुनाव आयोग व प्रशासन हर व्यक्ति को मताधिकार के लिए प्रेरित कर रहा है। इन गांवों में लोगों को सड़क और पेयजल की समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं के चलते ही ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का मन बनाया है।

अल्मोड़ा जिले के कई गांव आज भी सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न समस्याओं का दंश झेल रहे हैं। इस चुनाव से पहले जिले के 15 गांवों के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं को लेकर लोकसभा चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। इसमें अधिकतर सड़क और पेयजल की समस्याओं से ग्रसित गांव हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में जिला प्रशासन को चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। अब चुनाव आयोग इन ग्रामीणों को मताधिकार का प्रयोग करने को मनाएगा। जिला प्रशासन ने 15 गांवों की सूची तैयार कर ली है। 

सीडीओ ने कहा कि, अधिकतर ग्रामीणों से वार्ता की जा चुकी है। संबंधित विभागों से बैठक करवाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। जितने भी लोग चुनाव बहिष्कार की बात कह रहे हैं, उनसे बातचीत का दौर जारी है। सभी लोगों की लोकतंत्र के इस पर्व पर भागीदारी सुनिश्चित करवाई जाएगी।