Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधेयक पर लगाई मुहर

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को मंजूरी दे दी है।

हरिद्वार में उन्होंने कहा, ''जैसे ही राज्य में यूसीसी लागू होगा, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के मामले कम होंगे, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी। हमारे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि समान नागरिक संहिता लाई जानी चाहिए।"

फरवरी में उत्तराखंड विधानसभा ने यूसीसी बिल को मंजूरी दे दी थी। उत्तराखंड अब यूसीसी कानून बनाने वाला पहला राज्य बन गया है।