Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में कचरा मुक्त अभियान की शुरुआत की

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने ने शहीद पार्क में स्वच्छता पखवाड़े के तहत कचरा मुक्त अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट पर माल्यार्पण भी किया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित कई नेता मौजूद रहे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पार्क में सफाई भी की, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्कूली बच्चों को स्वच्छता का संदेश भी दिया.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा पूरे देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया था जिसे हम सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे, स्वच्छ भारत के अंतर्गत सरकार कई योजनाएं चला रही है.

इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान आज सम्पूर्ण देश में जन आंदोलन बन गया है जो माननीय प्रधानमंत्री जी के अथक प्रयासों की सफलता को परिलक्षित करता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आइए हम सभी स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करें।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और यहां के लोग भी उन्हें अपना मानते हैं और इस बार भी उनके कार्यक्रम से उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिलेगी।