Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड बरसी पर शहीदो को श्रद्धांजलि की अर्पित

एक सितंबर 1994 खटीमा गोलीकांड की 29 वीं बरसी कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। इस दौरान सीएम ने खटीमा मुख्य चौक के शहीद स्मारक पर पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही सीएम ने शहीदों की मूर्तियों का भी अनावरण किया।

सीएम धामी ने कहा कि खटीमा गोलीकांड के राज्य आंदोलनकारी अमर शहीदों को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे, भारी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों व स्थानीय जनता ने राज्य आंदोलन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि खटीमा गोलीकांड की 29वीं बरसी पर पृथक राज्य निर्माण हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले शहीद राज्य आंदोलनकारियों को शत्-शत् नमन। राज्य निर्माण हेतु आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान अविस्मरणीय है, सीएम ने इस अवसर पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को अगले शीत सत्र में विधेयक बनाने,राज्य आंदोलनकारियों की एक समान पेंशन सहित आंदोलनकारियों द्वारा रखे गए मांग पत्रों पर विचार करने की बात कही।

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने खटीमा पहुंच राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी शहीदों के सपनो के अनुरूप उत्तराखंड राज्य के विकास को आगे बड़ा रही है।