Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कांवड़ रूट पर ढाबा मालिकों ने नाम और लाइसेंस चस्पा करने के फैसला का किया स्वागत, श्रद्धालुओं ने भी सराहा

Uttarakhand: राजनीतिक हंगामे के बावजूद, उत्तराखंड सरकार के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्तराओं और भोजनालयों में मालिक के नाम और वैध लाइसेंस प्रदर्शित करने के फैसले का स्थानीय लोगों और  तीर्थयात्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।

हरिद्वार के रेस्तरां मालिकों का मानना ​​है कि इस कदम से कांवड़ियों के लिए भोजन की बेहतर गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी  इस फैसले से झूठी या भ्रामक पहचान पर चलाए जा रहे भोजनालयों पर भी लगाम लगने की उम्मीद है।

इस मामले पर श्रद्धालुओं का कहना है कि इससे भोजन से संबंधित विवादों में कमी आएगी उत्तराखंड सरकार का निर्देश छोटे व्यापारियों और ठेले-खोमचे वालों पर भी लागू होता है, जिन्हें हर समय अपने पंजीकरण प्रमाणपत्रों को ठेले पर चस्पा करना होगा। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होने वाली है। जो महादेव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत का प्रतीक है