Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

उत्तराखंड में अगले हफ्ते लागू हो सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) अगले हफ्ते लागू किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनी समिति एक-दो दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिपोर्ट सौंप सकती है। इसे लेकर दीपावली के बाद राज्य में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी भी की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट को सदन में रखा जाएगा।

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) में बहुविवाह पर रोक, लिव इन रिलेशनशिप का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन और महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल किए जाने जैसे नियम हैं। अगर इस विधेयक को मंजूरी मिलती है तो उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां पर UCC लागू होगा।