Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

देहरादून से हैदराबाद के चर्लपल्ली के लिए ट्रेन शुरू, लगभग 39 घंटे का होगा सफर, जानिए टाइमिंग

Dehradun: राजधानी देहरादून से हैदराबाद के चर्लपल्ली रेलवे स्टेशन तक साप्ताहिक ट्रेन (गाड़ी नंबर-07078/07077) का संचालन फिर से शुरू हो गया है। देहरादून से चलकर यह ट्रेन रूड़की, हजरत निजामुद्दीन जंक्शन, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागज नगर, बेलमपल्ली, मैनचेरियल, रामागुंदम, और कजीपेट स्टेशन में रूकते हुए चर्लपल्ली पहुंचेगी। 

यह ट्रेन देहरादून से चर्लपल्ली के लिए हर गुरूवार को रवाना होगी। इससे पहले इसका संचालन ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन के तौर पर अप्रैल से मई तक किया गया था। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन मंगलवार सुबह पांच बजे चर्लपल्ली से चलकर बुधवार शाम 7:20 बजे देहरादून पहुंचेगी। 

फिर देहरादून से गुरूवार सुबह 7 बजे चलकर शुक्रवार रात 10:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आइसीएफ) कोच लैस यह ट्रेन 18 कोचों के साथ देहरादून पहुंचेगी। यह सफर लगभग साढ़े 39 घंटे का सफर होगा।