Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

गुजरात में सीएम धामी तो पत्नी गीता ने कुछ ऐसे खोला अपना व्रत

दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण का उत्सव करवा चौथ दून व आसपास के क्षेत्रों में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख व पूजा-पाठ कर पति की दीर्घायु के लिए कामना की और चांद का दीदार कर व्रत खोला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करवा चौथ पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। बुधवार को अहमदाबाद में मौजूद मुख्यमंत्री से उनकी पत्नी गीता धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क कर करवा चौथ की पूजा अर्चना की और व्रत खोला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिसंबर में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बुधवार को वह गुजरात में रहे। उन्होंने प्रदेश में मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए राज्य में महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, ताकि वे विधि विधान के साथ व्रत रखते हुए ईश्वर से अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर सकें।