Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

बर्फवारी के बाद मौसम हुआ खुशनुमा

हिमालय में विराजमान ग्यारवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम में बीते दिनों हुई बर्फवारी के बाद अब मौसम खुशनुमा हो गया है। प्रातः चटक धूप के साथ धाम की ऊपरी पहाड़ियां चांदी के समान दिव्य चमक रही हैं। श्रद्धालु इस दिव्य दर्शनों से अभिभूत हो रहे हैं।
वहीं इन दिनों धाम के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। रात्रि में तापमान माईनस में होने लगा है। श्रद्धालुओं की संख्या मे भी धीरे धीरे गिरावट आने लगी है। इन दिनों धाम में प्रत्येक दिन सात से आठ हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुँच रहे हैं।