Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

रामनगर में घूमता बाघ पकड़ा गया, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

उत्तराखंड के रामनगर में पिछले तीन दिनों से आबादी के पास देखे जा रहे बाघ को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया है। यह बाघ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे अपर कोसी ब्लॉक में नजर आ रहा था और उसकी मौजूदगी से स्थानीय लोग, खासकर मॉर्निंग और इवनिंग वॉकर्स, डरे हुए थे।

वन विभाग ने पिंजरे, कैमरा ट्रैप और लाइव निगरानी के जरिए ऑपरेशन चलाया और कल शाम बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा और वन विभाग की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। अधिकारियों के मुताबिक बाघ करीब 7-8 साल का नर है, जो शारीरिक रूप से कमजोर दिख रहा था।

अब इस बाघ को ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है जहां उसकी मेडिकल जांच और उपचार किया जाएगा। बाघ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और वन विभाग की मुस्तैदी की सराहना की है।