Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सीएम धामी ने स्थिति का लिया जायजा

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि बचाव अधिकारी चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन स्थल पर फंसे सात मजदूरों को बचाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि 55 में से 48 लोगों को बचा लिया गया है और 23 लोगों को जोशीमठ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हिमस्खलन के कारण कई फुट बर्फ के नीचे फंसे श्रमिकों में से एक की मौत हो गई। इस बीच फंसे हुए बाकी श्रमिकों को निकालने के लिए शनिवार को फिर से बचाव कार्य शुरू किया गया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।