Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हल्द्वानी में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस का सत्यापन अभियान तेज, बाहरी लोगों पर कड़ी नजर

देश में आंतकी घटनाओं और नैनीताल जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन में जिले भर में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। हल्द्वानी काठगोदाम में भी पुलिस द्वारा विभिन्न वार्डों में सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें लोगों से पुछताछ के साथ आपराधिक मामलों को भी जांच की जा रही है। 

पुलिस ने सत्यापन के दौरान कई लोगों पर चालानी कार्रवाई भी की है। मामले में हल्द्वानी काठगोदाम के क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि शहर को अपराध मुक्त और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्द्वानी में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बाहरी राज्यों से आए लोगों से पुछताछ की जा रही है और उनके रिकार्ड को भी देखा जा रहा है।