Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Uttarakhand: पीएम मोदी गुरुवार को गांव मुखबा का करेंगे दौरा, ग्रामीण कर रहे भव्य स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और उत्तरकाशी जिले के मुखबा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास पर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मोदी इस अवसर पर सुबह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएमओ ने बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। बयान में कहा गया है, "गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की शीतकालीन पीठों में हजारों श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे, पर्यटन व्यवसायों को मजबूती देना है।" 

मुखबा मां गंगा का शीतकालीन प्रवास और पूजा स्थल है। इसे मुखीमठ भी कहा जाता है। यह उन चार मठों में से एक है जहां शीतकाल के दौरान चारधाम के देवों की पूजा-अर्चना की जाती है। समुद्रतल से 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुखबा को शीतकालीन प्रवास स्थल होने के कारण गंगा का मायका भी कहा जाता है। 

मुखबा के ग्रामीणों ने कहा कि वे पीएम का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और प्रधानमंत्री के मुखबा आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुखबा के एक निवासी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि, "प्रधानमंत्री मोदी के मुखबा दौरे से हमारे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।"

एक और ग्रामीण ने कहा, "मुखबा समेत आठ गांवों के लोग बेहद खुश हैं। पहली बार कोई प्रधानमंत्री मुखबा आ रहा है। हम मोदीजी के आगमन की तैयारी 2-3 महीने से कर रहे हैं।"