Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Nainital: जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान की नई पहल, सैलानियों के लिए ऊंटों की सवारी की सुविधा

Uttarakhand: राजा हिंदुस्तानी और राजू डिस्को ऊंटों के बेड़े में शामिल उन ऊंटों के नाम हैं, जो उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के ढिकुली में सैलानियों के लिए उपलब्ध हैं। सैलानी इस पहल से बेहद खुश हैं। कई लोगों ने कहा कि वे खास तौर से ऊंटों की सवारी के लिए उद्यान आए हैं।

ऊंट की सवारी छोटे समय के लिए, लेकिन आरामदेह है। ऊंट आधे किलोमीटर से भी कम दूरी तय करते हैं। ऊंटों के मालिक खुश हैं और सैलानी भी। सैलानियों को उद्यान का आनंद लेने का नया जरिया मिल गया है और ऊंट मालिकों को आमदनी का।