Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नैनीताल में फिर लौटी रौनक, पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा

कई हफ्ते की शांति के बाद उत्तराखंड के नैनीताल में एक बार फिर रौनक दिखने लगी है। बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ी शहर का रुख कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले यहां होटल खाली पड़े थे, बाजार में सन्नाटा था, सड़कें भी सुनसान थीं। ये हालात उस वक्त थे जब शहर में पर्यटन का पीक सीजन होता है। नैनीताल में नाबालिग लड़की से रेप और पहलगाम आतंकी हमले की वजह से पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग बताते हैं कि पिछले हफ्ते से स्थिति में काफी बदलाव आया है।

देश भर से घूमने आने वाले सैलानी बताते हैं कि नैनीताल का सुहावना मौसम और खूबसूरत वादियां लोगों को काफी लुभा रही हैं। ऐसे में इलाके के लोगों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आएंगे। मौसम अगर ऐसे ही खुशनुमा बना रहा तो स्थानीय अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटने लगेगी।