Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नैनीताल के मौसम ने किया पर्यटकों पर जादू, बोटिंग और ठंडी फिजाओं का मजा लेने खिंचे चले आ रहे लोग

Uttarakhand: उत्तराखंड का नैनीताल इस वक्त अपने मनोरम मौसम और कुदरती खूबसूरती की वजह से पर्यटकों से गुलजार है। लेक सिटी में मानसून के इस मैजिक का अहसास करने के लिए लोग खिंचे चले आ रहे हैं। कभी तेज धूप तो कभी हल्का कोहरा तो कभी रिमझिम बारिश...इस बदलते मौसम ने नैनीताल की वादियों को और भी खूबसूरत  बना दिया है। ऐसे में मैदानी इलाकों में पड़ रही झुलसाती गर्मी की वजह से पर्यटक बड़ी संख्या में नैनीताल का रुख कर रहे हैं।

साल के इस वक्त में पर्यटकों का नैनीताल पहुंचना वहां की अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित हो रही है। कई छोटे व्यवसाय मालिक बता रहे हैं कि उनकी आमदनी बढ़ी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इससे संकेत मिलता है कि नैनीताल का मौसम सुहावना बना रहेगा। उम्मीद है कि इससे इस पहाड़ी शहर की तरफ पर्यटकों के आने का सिलसिला भी जारी रहेगाा।